'Good Bad Ugly' की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बची छोटे बच्चे की जान

अजित कुमार की Good Bad Ugly 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। अजित कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान एक हादसा होते-होते बच गया।

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। अजित कुमार की इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की फिल्म जाट से हो रही है। हाल ही में इस फिल्म की चेन्नई स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आइए जानते हैं क्या था वो हादसा।

Good Bad Ugly

Good Bad Ugly

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई में हो रही फिल्म की स्क्रीनिंग को बीच में रोक दिया गया। पड़ावेट्री थियेटर्स में शो को लगभग 30 मिनट के लिए रोक दिया गया था, क्योंकि लाइटिंग की सजावट दर्शकों में बैठे एक बच्चे के ऊपर गिरने ही वाली थी, लेकिन बाल-बाल उस बच्चे की जान बच गई।

End of Feed