Sid-Kiara के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड हुआ LEAK, लोग बोले 'इसे कहते हैं क्लास...'

Sid Kiara Mumbai reception invite: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदाकारा कियारा आडवाणी 12 फरवरी के दिन मुंबई के दोस्तों को रिसेप्शन देंगे, जिसकी तैयारियां इन दिनों चल रही हैं। इंटरनेट पर इनका रिसेप्शन इनव्हाइट लीक भी हो गया है, जिसमें सभी को 12 तारीख सेव करने के लिए कहा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
सिद्दार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 12 फरवरी को मुंबई में देंगे रिसेप्शन
सिद्धार्थ-कियारा का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड हुआ लीक
सिड-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स करेंगे शिरकत

Sid Kiara Mumbai reception invite: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदाकारा कियारा आडवाणी की शादी इन दिनों चर्चा में है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बीते दिनों दिल्ली में अपने रिश्तेदारों को रिसेप्शन दिया, जिसमें कई लोग पहुंचे थे। इसके बाद अब ये दोनों मुंबई रिसेप्शन की तैयारियां कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिड-कियारा के मुंबई रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचेंगी, जिनके स्वागत के लिए अडवाणी और मल्होत्रा परिवार तैयार हैं। सिद्धार्थ और कियारा का मुंबई रिसेप्शन इन दिनों जितना चर्चा में है, रिसेप्शन का कार्ड भी इन दिनों उतना ही खबरों में है।

Sid-Kiara के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड हुआ LEAK, लोग बोले 'इसे कहते हैं क्लास...'

Sid-Kiara के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड हुआ LEAK, लोग बोले 'इसे कहते हैं क्लास...'

सिद्धार्थ और कियारा के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यह कार्ड बेबी ब्लू रंग का है, जिस पर रिसेप्शन की डेट और टाइम लिखे हुए हैं। कार्ड पर बोल्ड अक्षरों में लिखा हुआ है कि आप सभी लोग रिसेप्शन की डेट सेव कर लीजिए। सिड-कियारा का वेडिंग कार्ड आप नीचे देख सकते हैं:

End of Feed