बॉलीवुड

विदाई के वक्त फूट-फूटकर रो रही Kiara Advani को चुप कराने पहुंचा ये शख्स, देखते रह गए बाराती

Sidharth consoled Kiara during Vidaai: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी विदाई के दौरान फूट-फूटकर रोने लगीं, जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) आगे आए और उन्होंने अपनी पत्नी को चुप कराया। सिद्धार्थ ने कियारा की मां को भी गले लगाया और उनसे कहा कि वो कियारा का पूरा ख्याल रखेंगे।

Image

विदाई के वक्त फूट-फूटकर रो रही Kiara Advani को चुप कराने पहुंचा ये शख्स, देखते रह गए बाराती

KEY HIGHLIGHTS
विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोईं कियारा आडवाणी
कियारा को रोते देख उनकी मां की आंखों से भी निकले आंसू
सिद्धार्थ ने कियारा को विदाई के वक्त चुप कराया

Sidharth consoled Kiara during Vidaai: बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी की दोपहर एक-दूसरे के साथ शादी की थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने जैसेलमेर में घरवालों के सामने शादी करने का फैसला लिया। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने क्लोज सेरेमनी में शादी रचाई थी, जिस कारण किसी को भी इनकी वेडिंग डिटेल्स नहीं पता हैं। टाइम्स नाउ के साथ एक सूत्र के जरिए बड़ी जानकारी मिली है, जिसके अनुसार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी विदाई के दौरान काफी भावुक हो गई थीं, जिसके बाद सिद्धार्थ ने उन्हें चुप कराया था।

विदाई के दौरान नहीं रुक रहे थे कियारा आडवाणी के आंसू

एक सूत्र की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने धूमधाम से शादी की और सारे फंक्शन्स एन्जॉय किए लेकिन जब विदाई का वक्त आया तो कियारा आडवाणी काफी भावुक हो गईं। कियारा आडवाणी के आंसू विदाई के दौरान रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा को खुद आगे आना पड़ा। कियारा को रोता हुआ देखकर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी भावुक हो उठे और उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगा लिया। सिद्धार्थ ने कियारा के आंसू पोछे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने रोना बंद किया।

कियारा की मां को भी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कराया चुप

कियारा आडवाणी विदाई के दौरान काफी रो रही थीं, जिन्हें देखकर उनकी मां भी रोने लगीं। कियारा की मां के आंसू भी सिद्धार्थ ने खुद पोछे। सिद्धार्थ ने कियारा की मां से कहा कि वो उनके बेटे की ही तरह हैं और वो हमेशा कियारा का ख्याल रखेंगे। कियारा अपनी मां के काफी करीब हैं, जिस कारण वो विदाई के दौरान इतनी भावुक हो गई थीं। कियारा आडवाणी जैसलमेर से दिल्ली आ गई हैं, जहां सिद्धार्थ के परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया था। जल्द ही ये दोनों मिलकर अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को पार्टी देंगे, जिसमें बड़े-बड़े कलाकार शामिल होंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article