एंटरटेनमेंट

शादी के बाद Sidharth Malhotra-Kiara Advani को आशीर्वाद देने घर पहुंचे रिश्तेदार, तस्वीरें हुईं लीक

Sidharth-Kiara meets relatives: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जैसलमेर में शादी रचाने के बाद दिल्ली पहुंचे, जहां इन्होंने करीबी लोगों को रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन में इन दोनों ने कई रिश्तेदारों से मुलाकात की। कुछ लोग रिसेप्शन में पहुंच नहीं आए, जिनसे ये दोनों घर पर मिले और तस्वीरें खिंचवाई।

Image

शादी के बाद Sidharth Malhotra-Kiara Advani को आशीर्वाद देने घर पहुंचे रिश्तेदार, तस्वीरें हुईं लीक

KEY HIGHLIGHTS
सिद्धार्थ-कियारा शादी रचाने के बाद जैसलमेर से दिल्ली पहुंचे थे
दिल्ली में सिड-कियारा ने रिश्तेदारों को रिसेप्शन दिया
सिड-कियारा से मिलने के लिए घर पहुंचे रिश्तेदार

Sidharth-Kiara meets relatives: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ जैसलमेर में शादी रचाई थी। इन दोनों ने 7 फरवरी के दिन 7 फेरे लिए और एक-दूसरे को जन्म-जन्म के लिए साथी माना। शादी रचाने के बाद ये दोनों 8 फरवरी के दिन जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में इन दोनों का जोरदार स्वागत हुआ, जिसके बाद इन्होंने 10 फरवरी के दिन रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन रखा। सिड-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में कई लोग पहुंचे, जिन्होंने इस कपल को आशीर्वाद दिया। सिड-कियारा के रिसेप्शन में जो लोग नहीं पहुंच पाए, वो लोग इनसे मिलने के लिए बाद में घर पर पहुंचे। ऐसे रिश्तेदारों की तस्वीरें भी इंटरनेट पर आ गई हैं।

इस वक्त इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें सिद्धार्थ कियारा के साथ एक आंटी नजर आ रही हैं। ये आंटी सिड-कियारा से मिलने के लिए सीधे घर पहुंच गई थीं। इन्होंने सिड-कियारा से मुलाकात की और इस कपल को आशीर्वाद दिया। सिद्धार्थ कियारा ने इन आंटी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई, जो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में हैं। सिड-कियारा की ये फोटोज आप नीचे देख सकते हैं:

12 फरवरी के दिन मुंबई में होगा सिड-कियारा का रिसेप्शन

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का पहला वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में हुआ था, जिसमें सिद्धार्थ के करीबी रिश्तेदार पहुंचे थे। इसके बाद अब ये दोनों मुंबई के रिश्तेदारों को रिसेप्शन देंगे। 12 फरवरी के दिन सिड-कियारा मुंबई में रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और लोगों को न्योता भी भेजा जा चुका है। सिद्धार्थ-कियारा के मुंबई वेडिंग रिसेप्शन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान और करण जौहर जैसे स्टार्स शामिल होंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article