Sid Kiara Mumbai reception invite: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदाकारा कियारा आडवाणी की शादी इन दिनों चर्चा में है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बीते दिनों दिल्ली में अपने रिश्तेदारों को रिसेप्शन दिया, जिसमें कई लोग पहुंचे थे। इसके बाद अब ये दोनों मुंबई रिसेप्शन की तैयारियां कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिड-कियारा के मुंबई रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचेंगी, जिनके स्वागत के लिए अडवाणी और मल्होत्रा परिवार तैयार हैं। सिद्धार्थ और कियारा का मुंबई रिसेप्शन इन दिनों जितना चर्चा में है, रिसेप्शन का कार्ड भी इन दिनों उतना ही खबरों में है।
सिद्धार्थ और कियारा के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यह कार्ड बेबी ब्लू रंग का है, जिस पर रिसेप्शन की डेट और टाइम लिखे हुए हैं। कार्ड पर बोल्ड अक्षरों में लिखा हुआ है कि आप सभी लोग रिसेप्शन की डेट सेव कर लीजिए। सिड-कियारा का वेडिंग कार्ड आप नीचे देख सकते हैं:

Sid-Kiara के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड हुआ LEAK, लोग बोले 'इसे कहते हैं क्लास...'
बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे करेंगे सिड-कियारा के रिसेप्शन में शिरकत
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के मुंबई रिसेप्शन पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि अजय देवगन, सलमान खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स सिड-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन पर जाएंगे और इस कपल को आशीर्वाद देंगे। सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टार्स के दोस्त हैं। इन दोनों की लड़ाई की खबरें मीडिया में कभी नहीं आईं क्योंकि इन्होंने कभी भी किसी से दुश्मनी नहीं की। यही वजह है कि सिड-कियारा अपने रिसेप्शन पर पूरी इंडस्ट्री को बुला रहे हैं। एक्टर्स के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता और निर्देशक भी सिड-कियारा को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे। रोहित शेट्टी और करण जौहर का नाम इनमें अहम है क्योंकि ये दोनों ही सिद्धार्थ के काफी करीब हैं।
