Prabhas की 500 करोड़ी गैंगस्टर ड्रामा Bhavani में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री!!

Sai Pallavi Joins Prabhas' Bhavani: साउथ सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा सई पल्लवी (Sai Pallavi) ने भारतीय सिनेमा के बाहुबली प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा भवानी (Bhavani) साइन कर ली है। मेकर्स जल्द ही लोगों को इस बारे में जानकारी देंगे और फिल्म की स्टारकास्ट का ऐलान करेंगे। पुष्पा 2 खत्म करने के बाद डायरेक्टर सुकुमार फिल्म भवानी की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Sai Pallavi Joins Prabhas' Bhavani: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) को लेकर कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबर सामने आई थी कि उन्होंने पुष्पा 2 (Pushpa 2) डायरेक्टर सुकुमार (Sukumar) के साथ मेगा गैंगस्टर ड्रामा के लिए हाथ मिलाया है, जिसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। बाहुबली 2 स्टार प्रभास को देशभर में लोग पसंद करते हैं, जिस कारण मेकर्स उन पर भारी-भरकम बजट का बोझ डालने से डरते नहीं हैं। सुकुमार और प्रभास की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा का नाम भवानी (Bhavani) है, जिसकी शूटिंग की तैयारियां इन दोनों चल रही हैं। अगर फिल्म को लेकर सामने आई लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि इसमें मेकर्स ने इसके लिए हीरोइन का चुनाव कर लिया है। साउथ की एक बड़ी अदाकारा फिल्म भवानी में प्रभास के साथ रोमांस करती दिखाई देगी।

Prabhas की 500 करोड़ी गैंगस्टर ड्रामा Bhavani में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री!!

Prabhas की 500 करोड़ी गैंगस्टर ड्रामा Bhavani में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री!!

भवानी में सई पल्लवी के साथ रोमांस करेंगे प्रभास

भारतीय सिनेमा को बाहुबली प्रभास डायरेक्टर सुकुमार की अपकमिंग मूवी भवानी में सई पल्लवी के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म के मेकर्स ने सई पल्लवी को भवानी की कहानी सुना दी है। उन्हें यह काफी पसंद भी आई है। सई पल्लवी जल्द ही भवानी को आधिकारिक रूप से साइन कर लेंगी, जिसके बाद मेकर्स मेगा अनाउंसमेंट करेंगे।

End of Feed