फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का नया पोस्टर सोमवार (19 जून, 2023) को जारी किया गया, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लाल कपड़ों में देखा जा सकता है और वे दोनों इस दौरान मुस्कुरा रहे थे। मूवी में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए अपने दिल की बात कही। उन्होंने लिखा, "हम प्यार के सीजन में एंट्री करने जा रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल (20 जून, 2023 को) आएगा! बायो में जाकर लिंक क्लिक करें और अभी अपना रिमाइंडर सेट कर लें! करण जौहर की यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।"
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
इस बीच, जौहर ने भी नया पोस्टर शेयर किया और लिखा- यह प्यार के नए दौर की शुरुआत है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल आएगा। आप लोग अपना रिमाइंडर लगा लें। सिंह और जौहर ने जैसे ही इस पोस्टर को साझा किया, वैसे ही लोग सोशल कमेंट्स करने लगे और बोले कि वे इस सीजन के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।
वैसे, इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी हैं। फिल्म के मेकर्स ने इससे पहले करण जौहर के 51वें जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिवील किया था और पिछले साल उनके बर्थडे पर करण ने यह ऐलान किया था कि उनके डायरेक्शन में बनने वाली नई फिल्म एक्शन मूवी होगी, जिसकी शूटिंग अप्रैल 2023 में शुरू होगी। हालांकि, उस घोषित किए गए प्रोजेक्ट पर कोई नया अपडेट नहीं आया है।
