पंजाबी

"नकली बाल लगाता...", गंजे हो चुके हैं Yo Yo Honey Singh

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि दवाइयों की वजह से वो अपने सारे बाल खो चुके हैं और स्टाइलिश लुक्स के लिए नकली बालों का उपयोग करते हैं।

Image

Honey Singh हो चुके हैं गंजे

जाबी सुपरस्टार यो यो हनी सिंह जब अपने करियर के चरम पर थे तब काफी विवादों में रहते थे। कभी सफलता के शिखर पर रहने वाले हनी सिंह ने कुछ सालों पहले ऐसा दौर भी देखा था जब सबकुछ उनके हाथों से चला गया था। हनी सिंह डिप्रेशन में चले गए और महीनों-महीनों म्यूजिक से दूर रहे लेकिन दवाइयों के दम पर और फैंस की दुआओं के असर से हनी सिंह फिर से वापसी कर चुके हैं और लगातार हिट म्यूजिक डिलीवर कर रहे हैं। सुपरस्टार हनी सिंह ने अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताया है कि दवाइयों का उन पर बहुत ही निगेटिव असर पड़ा है, जिस कारण वो अपने सारे बाल खो चुके हैं। (ये भी पढ़ें: मशहूर बंगाली फिल्म डायरेक्टर Anik Dutta का निधन, घर की छत से गिरकर हुई मौत)

ABTalks पॉडकास्ट में हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने खुलासा किया है कि जब वो बाईपोलर डिसऑर्डर की बीमारी से जूझ रहे थे तब डॉक्टर्स ने उन्हें काफी हैवी दवाइयां दी थीं, जो लगभग 7 सालों तक चली थीं। हनी सिंह ने बताया है कि इन दवाइयों की वजह से वो गंजे हो चुके हैं। हनी सिंह के अनुसार, "मैं 7 सालों तक के लिए बहुत ही हैवी दवाइयों पर था। मैं उस वक्त 105 किलो का हो गया था। इस कारण मैंने काफी वजन भी गेन कर लिया था। दवाइयों की वजह से मेरी बॉडी में काफी बदलाव हो रहे थे जिस कारण मेरे सारे बाल उड़ गए थे। मैं पूरा गंजा हो चुका हूं और नकली बाल यूज करता हूं। ये मैंने विग पहनी हुई है।" (ये भी पढ़ें: Alpha: 'वो बहुत हार्ड वर्किंग हैं' Alia Bhatt संग काम करने पर Bobby Deol ने तोड़ी चुप्पी)

Honey Singh हो चुके हैं गंजे

Honey Singh हो चुके हैं गंजे

Honey Singh को ड्रग्स से निकलने में लग गए 7 साल

हनी सिंह हाल ही में ड्रग्स के खिलाफ चल रही एक मुहिम से जुड़े हैं, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा है, "आप भरोसा नहीं करेंगे कि मैंने 2014 में ड्रग्स लेना बंद कर दिया था लेकिन उससे पूरी तरह से निकलने में मुझे 7-8 साल लग गए। मेरे परिवार ने मेरी उस वक्त काफी मदद की खास करके मेरी बहन ने मेरा हर मौके पर साथ दिया।"

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article