Shehnaaz Gill ने Guru Randhawa के साथ किया भांगड़ा, फैंस ने कर दी शादी की डिमांड

Shehnaaz Gill Dance with Guru Randhawa: हाल ही में एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ( Guru Randhawa) के साथ एक डांस रील पोस्ट की है जिसमें दोनों स्टार भांगड़ा कर रहे हैं। शहनाज़ ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से भांगड़ा करने के लिए कहा है।

Shehnaaz Gill Dance with Guru Randhawa: बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल( Shehnaaz Gill) अपनी अदाओं से छाई रहती है। फैंस उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। शहनाज़ सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ( Guru Randhawa) के साथ एक डांस रील पोस्ट की है जिसमें दोनों स्टार भांगड़ा कर रहे हैं। शहनाज़ ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से भांगड़ा करने के लिए कहा है। उनकी इस रील पर चाहने वाले भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill Dance with guru Randhawa

टीवी और बॉलीवुड कलाकार शहनाज़ गिल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ भांगड़ा करते हुए रील पोस्ट की है। शहनाज़ गिल इसमें कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही है और वह गुरु के गाने चील मोड पर डांस कर रही है। वह अपने फैंस के साथ भी भांगड़ा करने के लिए कह रही है। इस रील पर फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं एक फैन ने लिखा कि आपकी जोड़ी कमाल लग रही है, दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। वही एक यूजर ने लिखा कि आपको हसता देख सिद्धार्थ को भी खुशी मिल रही होगी। बता दें कि शहनाज़ और गुरु अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। दोनों को मस्ती करते हुए फैंस काफी खुश होते हैं ।

End of Feed