Pranjal dahiya Punjabi song: सपना चौधरी के बाद प्रांजल दहिया ने की पंजाबी गानों में एंट्री, वीडियो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 11:05 AM IST

Pranjal dahiya Punjabi song Red Plazo: प्रांजल दहिया ने अब पॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ले ली है। उनका गाना 'रेड प्लाजो' कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ है।

Red plazo by surkhab and pranjal dahiya : एक के बाद एक हिट गाने देने वाली प्रांजल दहिया ने अब पॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ले ली है। हरियाणवी गानों में धूम मचाने के बाद उनका इरादा पंजाबी गानों में आग लगाने का लग रहा है। इसी के चलते उनका गाना 'रेड प्लाजो' कुछ ही दिन पहले रिलीज हुआ है। र‍िलीज होते ही गाना डीजे पर धूम मचा रहा है। गाने में प्रांजल लाल रंग का प्लाजो पहनकर ठुमके लगा रही है। पंजाबी गानें में प्रांजल के साथ गाने की सिंगर सुर्खाब गिद्दा कर रही हैं। हरियाणा की क्वीन प्रांजल दहिया का यह पहला पंजाबी गाना है।

Pranjal dahiya Punjabi song: सपना चौधरी के बाद प्रांजल दहिया ने की पंजाबी गानों में एंट्री, वीडियो वायरल

इससे पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दो बैक टू बैक पंजाबी गाने हाल ही में रिलीज हुए थे।जिसने यूट्यूब पर काफी धूम मचाई थी। 25 अक्टूबर को रिलीज हुए गाने को अबतक 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को सुर्खाब ने गाया है।इसका म्यूजिक 'दा बॉस' ने दिया है। गाने को 'टी सीरीज अपना पंजाब' ने रिलीज किया है। वहीं गाने को पंजाबी थीम पर फिल्माया गया है।जिसमें प्रांजल गिद्दा करती नजर आ रही है।

End of Feed