Hans Raj Hans wife Resham Kaur Passed away: पॉपुलर सिंगर हंसराज हंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी वाइफ रेशम कौर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रेशम कौर काफी लंबे से बीमार चल रही थी। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। हालांकि अब वो दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चली गई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि हंसराज हंस के फैंस को जोर का झटका लगा है। सोशल मीडिया पर लोग अपना दुख जाहीर कर रहे हैं।
हंसराज की वाइफ को थी ये बीमारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हंसराज हंस की वाइफ रेशम ने दोपहर 1 बजे अपनी आखिरी सांस ली। सिंगर की वाइफ को दिल की बीमारी थी। कुछ समय पहले ही उनके शरीर में स्टंट भी डाला गया था। इसके बावजूद भी सिंगर की वाइफ ज्यादा दिनों तक सर्वाइव नहीं कर पाई। रेशम कौर के भाई परमजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले 5 दिनों से रेशम अस्पताल में थी। कुछ दिनों पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। उस वक्त भी उन्हें भर्ती कराया गया था। तब डॉक्टरों की निगरानी में वो बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने कहा कि कल सुबह 11 बजे शफीपुर में रेशम कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हंसराज ने बॉलीवुड में भी मचाया धमाल
बताते चलें कि हंसराज ने पंजबी इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरा है। कच्चे धागे, बिच्छू, जोड़ी नंबर 1 समेत कई फिल्मों में हंसराज हंस ने गाने गाए हैं। हंसराज हंस ने सिंगिंग के अलावा राजनीति जगत में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। मालूम हो कि हंसराज हंस पहले उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से सांसद चुने गए थे।हालांकि भाजपा ने साल 2024 में हंसराज हंस को फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था, जिसमें उनकी हार हो गई।
