Gurdas Maan Canada Tour: पंजाबी फोल्क सिंगर गुरदास मान का कनाडा टूर कैंसिल कर दिया है। उनके फैंस को अब एक तगड़ा झटका लगने वाला है। इंडिया और कनाडा के बीच जारी अनबन की वजह से गुरदास मान से यह फैसला दिया है। बीते कई दिनों से भारत और कनाडा के बीच के रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है। इस वजह से कई पंजाबी कनाडियन सिंगर्स को भी लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इसी लिस्ट में शुभप्रीत सिंह का नाम भी शामिल है। अब पंजाब के फेमस सिंगर गुरदान मान ने भी अपने आप को इस पूरे मसले से अलग कर लिया है। उन्होंने कनाडा का अपना टूर कैंसिल कर दिया है, जिसके बाद उनके सारे अपकमिग शो जो कनाडा में होने वाले थे वह भी कैंसिल कर दिए गए हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Gurdas Maan's Canada Tour Cancelled
वापस की जाएंगी टिकटें
गुरदास मान को शो की ज्यादातर टिकट पहले ही बिक गई थीं, जिसके बाद अब उनका टूर कैंसिल होने की वजह से कई फैंस को तगड़ा झटका लग गया है। हालांकि गुरदास मान ने फैसला किया है कि सभी दर्शकों की टिकट का पैसा वापस लौट दिया जाएगा। हालांकि फैंस को गुरदास मान का कनाडा टूर कैंसिल होने की वजह से काफी बड़ा झटका लग गया है।
