Punjabi Latest Song 2022: रिलीज हुआ पंजाबी गाना 'गड्डी विच की दोनाली सोनिए', दिलप्रीत ढिल्लों और कौर बी ने मचाया धमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 06:29 PM IST

Dilpreet Dhillon Punjabi Latest Songs 2022: 'गड्डी विच की दोनाली सोनिए' को अब तक यूट्यूब पर 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और गाना 23 वे नंबर पर ट्रेंडिंग में है।

'गड्डी विच की दोनाली सोनिए' एक अपबीट और पीपी पंजाबी ट्रैक के साथ पंजाबी पॉप सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों और कौर बी की जोड़ी फिर से स्क्रीन शेयर करती नजर आई। दो हफ्ते पहले रिलीज हुए गाने को अब तक यूट्यूब पर 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और गाना 23 वे नंबर पर ट्रेंडिंग में है। गाने को कप्तान ने बेहतरीन तरीके से कंपोज किया है और लिरिक्स भी कप्तान के ही हैं। फीमेल लीड में सानवी धीमन है। देसी क्रू के म्यूजिक के साथ गड्डी विच रिलीज हुआ है। गाने की स्टोरी में दिलप्रीत के स्वैग के साथ कौर बी की आवाज का मैच अप दिखेगा।

punjabi Song

आपको बता दें कि, दिलप्रीत अपने स्वैग से यंगस्टर्स में काफी पॉपुलर रहते हैं ,इनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिलप्रीत अपने पहले गाने गुंडे नं 1 के बाद से ही फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उनके सभी गाने डीजे पर काफी पॉपुलर होता है । गड्डी विच की गाने में भी आपको दिलप्रीत का डैशिंग स्वैग दिखेगा।

End of Feed