मशहूर पंजाबी सिंगर Nachhatar Gill की पत्नी का निधन, दो दिन बाद होनी थी बेटे की शादी अब पसरा मातम!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 06:48 PM IST

Nachhatar Gill Wife Passed Away: पंजाबी सिंगर नछत्तर सिंह (Nachhatar Gill) के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी दलविंदर कौर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। घर में दो दिन बाद बेटे की शादी होने वाली थी लेकिन अब चारों तरफ मातम पसरा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाबी सिंगर नछत्तर सिंह की पत्नी का निधन।
  • दो दिनों के बाद घर में बेटे की शादी होनी थी।
  • नछत्तर सिंह की पत्नी के निधन से इंडस्ट्री शोक में है।

Nachhatar gill Wife Passes Away: मशहूर पंजाबी सिंगर नछत्तर गिल (Nachhatar Gill) की पत्नी दलविंदर कौर का कल 15 नवंबर को निधन हो गया है। सिंगर की पत्नी ने 48 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। नछत्तर की पत्नी बीते लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थी, तमाम इलाज और कोशिशों के बावजूद आखिर में दलविंदर ने दम तोड़ दिया। सिंगर के घर पर चारों ओर खुशी और जश्न का माहौल था और हो भी क्यों ना, दो दिन बात यानी 17 नवंबर को उनका बेटा घोड़ी चढने वाला था। अब घर में चारों ओर मातम पसरा हुआ है। नछत्तर ने अपनी पत्नी को बेटे ने अपनी मां खो दी है।

Nachhatar Gill wife passes away

Nachhatar Gill wife passes away

हाल ही में हुई बेटी की शादी

वहीं बता दें कि हाल ही में 14 नवंबर को ही उनकी बेटी सरप्रीत कौर की भी शादी हो गई थी। शायर घर पर सभी को पहले से ही अंदाजा था कि अब दलविंदर कौर के पास ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए उनकी आखों के सामने ही उनके बच्चे शादी करना चाहते थे। अब आज यानी बुधवार को बंगा रोड फगवाड़ा स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जिसके साथ ही दलविंदर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। नछत्तर गिल की पत्नी के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में हैं।

End of Feed