Mankirt Aulakh Song Koka: मनकीरत औलख के कई हिट गाने आज भी पूरे नॉर्थ इंडिया में सेलिब्रेट किए जाते हैं। उनके गानों की पॉप्यूलैरिटी का कोई ठिकाना नहीं है। पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख (Mankirt Aulakh) का नया गाना कोका (Koka) यूट्यूब पर कमाल कर रहा है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। फैंस मनकीरत औलक के इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं, लोगों का मानना है कि मनकीरत ने इस गाने के साथ अपनी दमदार वापसी कर ली है। गाने को रिलीज हुए कुछ दिन ही हुए हैं और फिल्म को 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। गाने में प्रांजल दहिया संग सिंगर की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। हरियाणवी डांसर और सिंगर प्रांजल दहिया को भी फैंस काफी पसंद करते हैं।
Mankirt Aulakh New song Koka got 11 Million Views
यह भी पढ़ें- Himanshi Khurana-Asim Riaz Break Up: लीक हुई हिमांशी-आसिम की प्राइवेट चैट! ट्रोलिंग से परेशान हुईं एक्ट्रेस
दोनों को इस गाने में एक साथ देखना फैंस के लिए काफी अच्छा रहा है। इस गाने पर लोगों का रिस्पॉन्स भी काफी पॉजिटिव नजर आ रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
हिट हुई प्रांजल दहिया-मनकीरत औलख की जोड़ी
प्रांजल दहिया और मनकीरत औलख की जोड़ी को इस गाने में खूब पसंद किया जा रहा है। मनकीरत के इस गाने को 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अभी भी यह ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'प्रांजल दहिया और मनकीरत औलख ने कमाल कर दिया है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'मनकीरत भाई एक नंबर गाना हैं, मजा आ गया।'
