Mankirt Aulakh on Sidhu Moosewala Murder: पंजाबी सिंगर मनकिरत औलख( Mankirt Aulakh) अपने दमदार गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। सिंगर के गाने यूथ को काफी पसंद आते हैं। अपनी दमदार आवाज से वह जनता के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि मनकिरत को लेकर अक्सर कान्ट्रवर्सी देखने को मिल जाती है। कुछ समय पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इसी के साथ उनका नाम लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के साथ भी जुड़ चुका है। यही नहीं जब सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ, तब इसका इल्जाम मनकीरत पर भी आया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने खुलासा किया कि असल में क्या बात थी। उन्हें क्यों टारगेट किया जा रहा है इसका भी जवाब दिया।
Image Source: Instagram
हाल ही में द लल्नटॉप के साथ अपने इंटरव्यू में सिंगर मनकीरत औलख ने बताया कि उन्हें कई बार धमकी मिल चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई के साथ फोटो वायरल होने पर सिंगर ने रिएक्ट करते हुए कहा कि, 'यह तस्वीर 2014 की है, जिसमें वह एक इवेंट में गए थे। उस समय लॉरेंस उनके कॉलेज में ही पढ़ते थे' मनकीरत ने कहा कि वह लॉरेंस को उस समय जानते थे।
सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद कनाडा क्यों गए मनकीरत
जब 29 मई 2021 को सिद्धू मूसेवाला ( Sidhu Moosewala) का मर्डर हुआ, तब दो दिन बाद खबर सामने आई कि सिंगर मनकीरत औलख कनाडा चले गए हैं। सिंगर ने इस इल्जाम का खुलासा करते हुए कहा कि मेरी पत्नी प्रेग्नेंट थी और 21 जून 2021 को मुझे बेटा हुआ। मैं अपने बच्चों के पास गया था। औलख ने यह भी कहा कि मेरा प्लान कनाडा शिफ्ट होने का था। हालांकि सुरक्षा के कारणों से ऐसा नहीं हो पाया और मैं दोबारा से इंडिया आ गया।
सिद्धू मूसेवाला के साथ दोस्ती
मनकीरत औलख ने कहा कि- " सिद्धू मूसेवाला मेरे भाई है, मैं उनके घर गया हूं, हम दोनों पर साथ में एफआईआर भी हुई है। अगर मैं किसी के बारे में ऐसा सोचता हूं, किसी का बुरा करता हूं तो मैं यहीं मर जाऊँ ।" सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के इल्जाम पर, मनकीरत ने कहा कि मुझे दो साल बहुत परेशान किया गया। हालांकि पुलिस ने पूरी जांच की और मुझे क्लीन चीट दी। आप देख लीजिए मेरे ऊपर कोई भी इल्जाम नहीं है।
