Latest Punjabi Songs 2023: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा (Sunanda Sharma) के नए गाने 'चंडीगढ़ का छोकरा' (Chandigarh Ka Chokra) ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है, रिलीज के कुछ समय बाद ही गाने के व्यूज 10 मिलियन तक पहुंचने वाले हैं। फैंस को सुनंदा शर्मा का ये नया गाना काफी पसंद आ रहा है। सुनंदा शर्मा के गाने अक्सर सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। इससे पहले सुनंदा शर्मा के मम्मी नू पसंद, जानी तेरा नाम, दूजी वार प्यार जैसे गाने सुपरहिट साबित हुए हैं। सिर्फ पंजाबी ही नहीं बल्कि देशभर में सुनंदा शर्मा को एक बेहतरीन सिंगर के रूप में देखा जाता है।
Sunanda Sharma song Chandigarh Ka Chokra out
यह भी पढ़ें- माथे पर टीका और गले में फूल माला, दुनियादारी छोड़ भगवान शिव की भक्ति में डूबीं Shehnaaz Gill! कही ये बात
उनके गानों की रिलीज से पहले ही काफी हाइप हो जाती है। फैंस बेसब्री से सुनंदा शर्मा के गानों का इंतजार करते हैं। युवाओं के बीच सुनंदा की पॉप्यूलैरिटी का कोई ठिकाना नहीं है। अभी तक उनके नए गाने सुनंदा शर्मा 9.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सुनंदा शर्मा ने एक बार फिर जीता फैंस दिल
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के नए गाने 'चंडीगढ़ के छोकरा' ने एक बार फिर एक्ट्रेस के फैन फॉलोइंग में चार चांद लगा दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुनंदा शर्मा के गाने कभी निराश नहीं कर सकते है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'सुनंदा जी ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है।'
