करण औजला का मुंबई कॉन्सर्ट बना जंग का अखाड़ा, इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

Karan Aujla Mumbai Concert: पंजाबी सिंगर करण औजला अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में मुंबई में करण औजला का कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान दर्शकाें की भारी संख्या मौजूद रही। इस बीच कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Karan Aujla Mumbai Concert: पंजाबी सिंगर करण औजला अपने ट्रेंडिंग गानों के लिए जाने जाते हैं। करण ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। आज करण जिस मुकाम पर है वहां हर एक सिंगर पहुंचना चाहता है। करण औजला की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो जाते हैं। हाल ही में मुंबई में करण औजला का कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान दर्शकाें की भारी संख्या मौजूद रही। इस बीच कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

karan aujila concert

pic credit- instagram

करण औजला के कॉन्सर्ट में हुआ बवाल

दरअसल करण औजला का मुंबई कॉन्सर्ट एक झगड़े की वजह से चर्चा का विषय बन गया है। 23 नवंबर को नवी मुंबई के खारघर में रोलिंग लाउड इंडिया फेस्टिवल के दौरान हुए इस शो में नाइजीरियन इन्फ्लुएंसर अगु स्टेनली चिडोजी भीड़ में किसी शख्स से भिड़ गए। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अगु ने दूसरे आदमी का कॉलर पकड़ लिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आसपास के लोग उन्हें अलग करने दौड़े, लेकिन झगड़े की वजह अभी तक किसी को पता नहीं चली। अगु ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, 'ये किस बात का पंगा था' इसके अलावा भी लोग क्लिप पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed