Jatt James Bond 2: 2026 में धमाल मचाएंगी Gippy Grewal-Zareen Khan की जट्ट जेम्स बांड 2, होगी झमाझम नोटों की बारिश

Jatt James Bond 2: जट्ट जेम्स बॉन्ड की सफलता के बाद से फैंस इस फिल्म के पार्ट 2 का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने पार्ट 2 को लेकर नया पोस्टर रिलीज किया है। साथ ही जानकारी दी है कि फिल्म 2026 को सिनेमाघरों पर धमाल करेगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Jatt James Bond 2: बॉलीवुड-साउथ सिनेमा के साथ-साथ फैंस आजकल पंजाबी फिल्में भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 2014 की पंजाबी फिल्म "जट्ट जेम्स बॉन्ड" का सीक्वल "जट्ट जेम्स बॉन्ड 2" जल्द ही सिनेमा घरों पर धमाल करेगा। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा।

Jatt James Bond 2

Jatt James Bond 2

हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया है। बता दें "जट्ट जेम्स बॉन्ड 2" 2020 में ही बनने की प्रक्रिया में था, लेकिन किसी कारणों के चक्कर में इस फिल्म का काम पूरा नहीं हो पाया था। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और जरीन खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में जो पोस्टर सामने आया है, उसमें एक कुआं के अंदर पैंसों की बारिश हो रही है। साथ ही बगल में एक बड़ी सी सीढ़ी रखी हुई है। पोस्टर के नीचे लिखा है कि ये फिल्म सिनेमाघरों पर 2026 पर रिलीज होगी। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को गिप्पी ग्रोवाल, रवनीत ग्रोवाल, गुरदीप ढिल्लों प्रोड्यूस कर रहे हैं।

End of Feed