Sonam Bajwa Viral Video: पंजाबी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अब बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है। हाल ही में उनकी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई, जिसमें वो अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स के साथ दिखाई दे रही हैं। सोनम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच सोनम बाजवा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। लेटेस्ट वीडियो में सोनम बाजवा ने अपनी बोल्डनेस से सभी को घायल कर दिया है। आइए नजर डालते है सोनम के लेटेस्ट क्लिप पर...
सोनम बाजवा ने दिखाए तेवर
पंजाब की क्वीन सोनम बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कैमरे के सामने तेवर दिखा रही है। क्लिप में सोनम बाजवा ने अपना बोल्ड लुक दिखाया है। सोनम बाजवा का ये अंदाज हद से ज्यादा किलर लग रहा है। सोनम को देखकर लोग मदहोश हो गए है। जहां एक यूजर ने सोनम की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, 'ऐश्वर्या से कम हसीन नहीं हो आप।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सोनम आपने तो मेरी नींद उड़ा दी।' बता दें कि सोनम बाजवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।
हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर परचम लहरा दिया है। 11 दिनों में इस मूवी ने 166 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। बताते चलें कि सोनम बाजवा की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में एक दीवाने की दीवानियत से लेकर बॉर्डर 2 तक के नाम शामिल है। सोनम की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
