Honey Singh kidnaping and assault case: पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का नाम इन दिनों विवादों से घिर गया है। हाल ही में सामने आई ब्रेकअप की खबरों के बाद अब हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों पर हनी सिंह का रिएक्शन अब सामने आ गया है। दरअसल बीते दिन से ही हनी सिंह के खिलाफ कुछ खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट का मामना दर्ज हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर के खिलाफ मुंबई के BKC पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नाम के व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज की है। उन्होंने हनी के ऊपर किडनैपिंग और मार-पीट का मामला दर्ज कराया है। हालांकि इन सभी आरोपों को अब हनी सिंह ने झूठा बताया है, और अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है।
'मेरी छवि खराब करने की कोशिश'
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हनी सिंह ने कहा, 'मेरे खिलाफ दर्ज शिकायत और आरोप झूठे और निराधार हैं। मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई कॉन्ट्रैक्ट या समझौता नहीं हुआ है जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था जो एक जानी-मानी कंपनी है और Bookmyshow की एक पार्टनर कंपनी भी है। जिस समय तक की अनुमति थी तब तक मैंने परफॉर्म किया।'
इसके साथ ही हनी सिंग ने बताया, 'बाकी ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब करने की कोशिश में लगाए गए हैं। मेरी लीगल टीम पहले से ही ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए काम कर रही है।'
हनी सिंह पर लगे ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिकायतकर्ता विवेक ने मुंबई में फेस्टिवीना नाम से एक इवेंट ऑर्गनाइज किया था। जहां हनी परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन पैसों की गड़बड़ी के कारण विवेक ने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया था। जिसके बाद हनी सिंह ने अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर उन्हें किडनैप किया और मारपीट भी की।अभी इस मामले में पुलिस सभी प्रकार की जांच कर रही है।
