Honey Singh Breakup with Tina: भारतीय रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने गानों से फैंस का दिल जीत रहे हैं। एक के बाद एक रिलीज होते हनी सिंह के गाने फैंस को पसंद आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हनी सिंह एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। हनी सिंह के गाने जहां हिट हो रहे हैं, वहीं उनकी लव लाइफ फ्लॉप चल रही है। कुछ दिनों पहले हनी सिंह (Honey Singh) ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी (Tina Thadani) को लोगों के सामने पेश किया था। दोनों एक फंक्शन पर साथ में पहुंचे थे, जिसके बाद इनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। फंक्शन पर हनी सिंह और टीना के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। हालांकि अब सुनने में आ रहा है कि हनी सिंह और टीना का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे इन खबरों को बल मिल रहा है।
एक साल तक डेट करने के बाद टीना थडानी से अलग हुए हनी सिंह
रैपर हनी सिंह ने साल 2022 में टीना को डेट करना शुरू किया था। काफी लम्बे समय तक इन्होंने अपने रिश्ते को लोगों से छुपाए रखा और एक दिन अचानक से फंक्शन पर साथ देखे गए। हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि अब ये दोनों साथ नहीं हैं। दोनों के क्लोज फ्रेंड ने इस खबर पर पक्की मुहर भी लगा दी है कि दोनों को जिंदगी में अलग-अलग चीजें चाहिए, जिस कारण इन्होंने अलग होने का फैसला किया है।
हनी सिंह के ब्रेकअप से दुखी हुए फैंस
जब से हनी सिंह के ब्रेकअप की जानकारी मीडिया में आई है, तब से उनके फैंस निराश नजर आ रहे हैं। डिप्रेशन झेल चुके हनी सिंह के फैंस दुआएं कर रहे हैं कि इस ब्रेकअप का रैपर पर नकारात्मक असर न पड़े।
