भोजपुरी

Akansha Dubey के पुराने VIDEO ने खोल दी समर सिंह की पोल, एक्ट्रेस ने रोते हुए कहा- 'वो ही मेरी मौत का..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 08:46 AM IST

Akansha dubey suicide case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा ने समर सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का गुस्सा फूट गया है।

Image

Akansha Dubey on samar singh

KEY HIGHLIGHTS
  • आकांक्षा दुबे का पुराना वीडियो हुआ वायरल।
  • वायरल वीडियो में रोती दिख रही हैं अकांक्षा।
  • एक्ट्रेस ने समर सिंह को ठहराया मौत का जिम्मेदार।

Akansha dubey suicide case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। आकांक्षा की मौत के बाद कई फैंस इसे हत्या से भी जोड़ रहे थे, इस बीच अब आकांक्षा दुबे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 26 मार्च को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी में अपने होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को भोजपुरी सिंगर और अभिनेता समर सिंह और एक्ट्रेस के रिश्तेदार संजय सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। अब वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आकांक्षा दुबे, समर सिंह पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगा रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

‘मेरी मौत का जिम्मेदार समर होगा’

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आकांक्षा दुबे साफ तौर पर कहती हुई नजर आती हैं, ‘मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है बस मैं अब इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूं। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार केवल समर सिंह होगा।’ इस वीडियो में आकांक्षा दुबे, रोती-बिलखती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस का गुस्सा समर सिंह पर फूट रहा है, और सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस से जल्द से जल्द कोई एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले आकांक्षा दुबे की मां मधु ने भी समर सिंह पर कई आरोप लगाए थे, एक्ट्रेस की मां ने कहा, ‘ये तो जाहिर है कि समर सिंह के चलते ही मेरी बेटी ने जान गंवाई है, वो मेरी बेटी को मारता-पीटता था, उसके चेहरे पर नील के निशान ही ये हकीकत बयां करते थे।’ एक्ट्रेस की मां ने भी प्रशासन से समर सिंह के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article