Himanshi Khurana-Asim Riaz Break Up: लीक हुई हिमांशी-आसिम की प्राइवेट चैट! ट्रोलिंग से परेशान हुईं एक्ट्रेस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 8, 2023, 08:50 AM IST

Himanshi Khurana-Asim Riaz Break Up:पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और सिंगर आसिम रियाज का ब्रेकअप इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर अब दोनों की प्राइवेट चैट वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने ब्रेकअप को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Himanshi Khurana-Asim Riaz Break Up: पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने सिंगर और मॉडल आसिम रियाज संग अपने 4 साल के रिलेशन को खत्म कर दिया है। हिमांशी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी आधिकारिक जानकारी फैंस को दे दी है। इस ऑफिशियल पोस्ट में हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज संग अपने ब्रेकअप के कारण से भी पर्दा उठा दिया है। हिमांशी ने बताया कि अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के चक्कर में उन्होंने यह फैसला किया है। इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस से उनकी प्राइवेट लाइफ का सम्मान करने का भी अनुरोध किया है। इस बीच हिमांशी की इस पोस्ट के बाद से ही लगातार ट्रोलिंग हो रही है।

End of Feed