Diljit Dosanjh Mumbai Concert: MNS ने की शो कैंसिल करने की मांग, ड्रग और बम धमकियां बनीं वजह

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई में होने जा रहे दिलजीत दोसांझ के शो को कैंसिल करने की डिमांड की है। एमएनएस ने इसके लिए ड्रग्स और बम धमकियों का हवाला दिया है।

दिलजीत दोसांझ जहां-जहां, विवाद उनके पीछे वहां-वहां। जी हां, दिलजीत दोसांझ के पीछे विवादों का झुंड कुछ इस तरह से पड़ा है कि किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आजकल पंजाब सुपरस्टार गाने ज्यादा गा रहे हैं या फिर बयान ज्यादा दे रहे हैं। जल्द ही दिलजीत दोसांझ मुंबई में एक कॉन्सर्ट करने वाले हैं, जिससे चंद घंटे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसे कैंसिल करने की डिमांड कर डाली है। एमएनएस ने लगातार शहरवासियों को मिल रहीं बम धमकियों और कॉन्सर्ट में यूज होने वाले ड्रग को इसकी वजह बताया है। एमएनएस ने ये धमकियां भी दी हैं कि अगर उनकी डिमांड पूरी नहीं होती हैं तो वो सड़कों पर भी उतर सकती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: King: Siddharth Anand का ट्वीट देखकर कूद पड़े Shah Rukh Khan के फैंस, लिख दी ऐसी बात

Diljit Dosanjh Mumbai Concert: MNS ने की शो कैंसिल करने की मांग, ड्रग और बम धमकियां बनीं वजह

Diljit Dosanjh Mumbai Concert: MNS ने की शो कैंसिल करने की मांग, ड्रग और बम धमकियां बनीं वजह

खतरे में पड़ा Diljit Dosanjh का मुंबई कॉन्सर्ट

एमएनएस के लीडर दिनेश पुंडे ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने जा रहे इतने बड़े इवेंट पर सवाल खड़े किए हैं। पुंडे की तरफ से दिलजीत के कॉन्सर्ट पर भी सवाल खड़ा किया गया है कि जब ऐसे इवेंट्स में लगातार ड्रग यूज होने की शिकायतें आती हैं तो इन्हें इजाजत ही क्यों दी जाती है? पुंडे ने बताया है कि बीते साल भी उनकी पार्टी ने ऐसे इवेंट्स के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनकी तरफ से जानकारी दी गई है कि ऐसे इवेंट्स में सिर्फ ड्रग्स यूज की शिकायतें नहीं हैं बल्कि इनसे देश का युवा भी गलत रास्तों पर जाने के लिए प्ररित होता है, जो खतरनाक है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Yeh Prem Mol Liya Twitter Review: सूरज बड़जात्या के फैंस ने आयुष्मान-शरवरी की फैमिली ड्रामा को बताया "परफेक्ट"

MNS की तरफ से दी गई रोड ब्लॉक करने की धमकी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से धमकी दी गई है कि अगर सरकार उनकी बात पर ध्यान नहीं देती है और कॉन्सर्ट को कैंसिल करने के लिए उचित कदम नहीं उठाती है तो वो रोड पर उतरेगी और लोगों को जागरुक करने का काम करेगी। दिलजीत दोसांझ या फिर सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।

End Article
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। व...

End of Feed