Shaunki Sardar Actor Guru Randhawa Gym Firing Case: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) इन दिनों अपने गानों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में गुरु रंधावा की फिटनेस जिम पर फायरिंग का मामला सामने आया था। दिल्ली के पश्चिम विहार में हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। इस मामले के सामने के आने के बाद पुलिस जांच में लगी हुई थी। अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। तो चलिए जानते हैं कि गुरु रंधावा की जिम पर हुई इस घटना पर अब क्या नया अपडेट सामने आया है।
फायरिंग केस में आया नया अपडेट (Image Source: Guru Randhawa Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने पंजाबी मातृभाषा के प्रति दिखाया प्रेम, कहा-'इसे "हमारी मां" कहते हैं...'
दो लोग हुए गिरफ्तार
सिंगर गुरु रंधावा एक बार फिर से जिम पर हुई फायरिंग के घटना को लेकर खबरों में हैं। गुरु रंधावा के पश्चिम विहार स्थित जिम पर हुई गोलीबारी के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस केस में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अरमान और तुषार उर्फ ताशू उर्फ पिंकू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से पकड़ा गया है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क में थे और उसके लिए काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, अनिल पंडित फिलहाल अमेरिका में बैठकर गैंग के नेटवर्क को चला रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा बुरी तरह हुए घायल, अस्पताल से सामने आई तस्वीर
इस दिन हुई थी घटना
आपको बता दें कि गुरु रंधावा की जिम पर ये फायरिंग की घटना 11 जून की सुबह करीब 4 बजे हुई थी। कुछ बाइक सवार बदमाशों ने जिम पर कई राउंड फायरिंग की थी। लेकिन इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई थी। पुलिस को मौके से 7 खाली कारतूस मिले थे। गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग की घटना में हुई इस दो की गिरफ्तारी पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
