Sanu Hi Pata Song: टाइम्स म्यूजिक ने रिलीज किया पंजाबी सिंगर कुंवर का नया सॉन्ग 'सानू ही पता', यूट्यूब पर मच गया धमाल

Rising Canadian-Indian Punjabi sensation Kunwarr: पंजाबी सिंगर कुंवर (Kunwarr) अपनी शानदार सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बीच पंजाबी सिंगर कुंवर का एक गाना रिलीज हुआ है, जो कि यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने को सुनकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं।

Canadian-Indian Punjabi sensation Kunwarr New Song: पंजाबी सिंगर कुंवर (Kunwarr) की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके गानों को लोग खूब प्यार देते हैं। दुनियाभर में उनके म्यूजिक और सॉन्ग को लोग पसंद करते हैं। आए दिन उनका कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहता है। इस बीच पंजाबी सिंगर कुंवर का एक गाना रिलीज हुआ है, जो कि यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने को सुनकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस सॉन्ग के बारे में....

times music new song

pic credit- Sanu Hi Pata song/times music

म्यूजिक स्टार कुवंर ने मचाया धमाल

कनाडाई-भारतीय पंजाबी म्यूजिक स्टार कुवंर ने आज अपना नया सॉन्ग 'सानू ही पता' रिलीज कर दिया। टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हए इस गाने ने यूट्यूब की दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। यह रिलीज उनके पिछले हिट पीछे तेरे की सफलता के बाद आई है। पीछे तेरे ने स्पॉटिफाई की टॉप सॉन्ग्स इंडिया प्लेलिस्ट में जगह बनाई और अब तक करीब 8 मिलियन स्ट्रीम्स पार कर लिए हैं। इस गाने ने कुंवर को करण औजला और एपी ढिल्लों जैसे पंजाबी पॉप स्टार्स की तेजी से उभरती लिस्ट में शामिल कर दिया है।

End of Feed