Badshah ने अपनी लाडली बेटी जेसीमी को करवाई शॉपिंग, तस्वीर देख अर्जुन कपूर ने लिख दी दिल की बात

रैपर बादशाह अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में बादशाह ने अपनी लाडली बेटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, "बड़े मियां बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह।"

डीजे वाले बाबू, काला चश्मा, प्रॉपर पटोला, कर गई चुल और गेंदा फूल जैसे अपने सुपर-एनर्जेटिक गानों के लिए मशहूर रैपर बादशाह अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में बादशाह ने अपनी लाडली बेटी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद अर्जुन कपूर भी खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट की बारिश कर दिए।

Badshah

Badshah

हाल ही में सोशल मीडिया पर बादशाह ने अपने बेटी जेसीमी को शॉपिंग पर ले जाने पर फोटो शेयर की है। लंबे समय से बादशाह का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया से जुड़ रहा है। इसी बीच बेटी संग तस्वीर शेयर करने पर लोग कमेंट की बारिश कर रहे हैं। बादशाह ने अपनी बेटी जेसीमी की लगातार तीन तस्वीरें शेयर की है। फोटो देखकर पता चल रहा है कि सिंगर और उनकी बेटी की ये तस्वीरें एक दुकान के बाहर खींची गईं है, दोनों ने बड़े कैरी बैग कैरी किया है।

End of Feed