Arshdeep Singh की मंगेतर बनीं एक्ट्रेस Samreen Kaur, घुटनों पर बैठकर क्रिकेटर ने पहनाई अंगूठी

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 11, 2026, 06:02 PM IST

Arshdeep Singh-Samreen Kaur Engagement: एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है।

Arshdeep Singh-Samreen Kaur Engagement: भारतीय क्रिकेट और मनोरंजन जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच काफी बातें हो रही थीं। सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह और समरीन कौर (Samreen Kaur) दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि, बाद में क्रिकेटर ने खुद अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। अब इस कपल ने अपने रिश्ते को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Arshdeep Singh-Samreen Kaur Engagement

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की हुई सगाई, सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी (Image Source: Arshdeep Singh Instagram)

कपल ने की सगाई

एक्ट्रेस समरीन कौर और अर्शदीप सिंह की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की अभी हाल ही में सामने आई फोटोज है। समरीन कौर ने 11 नवंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अर्शदीप सिंह के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया। तस्वीरों में अर्शदीप घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, समरीन भी अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती दिखाई दीं। दोनों ने इस खास मौके पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। समरीन ने तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, 'जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से मैं सबसे ज्यादा खुश हूं कि उसने हमें एक-दूसरे का साथ दिया। जिंदगीभर साथ रहने के नाम।' इसके साथ ही उन्होंने 11.11.2026 की तारीख लिखी और 'Hi Fiancé' भी कहा। उनकी इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग दोनों को बधाई देने लगे।

End of Feed