कैनेडियन सिंगर Shubh के इंडिया टूर कैंसिल होने पर AP Dillon ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'प्यार फैलाओ नफरत नहीं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 22, 2023, 11:50 AM IST

AP Dillon on Shubh Controversy: कैनेडियन सिंगर शुभ (Shubh) के खालिस्तानी एजेंडा को सपोर्ट करने वाले कमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर अब सिंगर एपी डिल्लों ने अपनी राय रखी है और फैंस से नफरत फैलाने की जगह प्यार फैलाने को कहा है।

AP Dillon on Shubh Controversy: कैनेडियन सिंगर शुभ (Shubh) के खालिस्तानी एजेंडा को सपोर्ट करने वाले कमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुभ ने भारत के नक्शे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें पंजाब के एरिया को भारत का हिस्सा न बताते हुए एक अलग देश ही करार दिया गया था। इस फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा शुभ पर फूट गया और खालिस्तानी एजेंडा को सपोर्ट करने के लिए यूजर्स उन्हें भला बुरा सुनाने लगे। जिसके बाद अब इस पर अब सिंगर एपी डिल्लों ने अपनी राय रखी है और फैंस से नफरत फैलाने की जगह प्यार फैलाने को कहा है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लंबी चौड़ी स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद पर अपना बयान दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

AP Dillon on Shubh Controversy

AP Dillon on Shubh Controversy

End of Feed