भारत आएगा लॉरेंस बिश्नोई का शूटर? कनाडा में AP Dhillon के घर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

AP Dhillon House Firing Case: सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग मामले में सुनवाई हुई। कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने भारतीय नागरिक अभिजीत किंगरा को देश से निकालने का आदेश दिया है।

AP Dhillon House Firing Case: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग मामले में सुनवाई हुई। बता दें कि साल 2024 में अभिजीत किंगरा ने कथित तौर पर सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी। इस गोलीकांड के बाद बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेने की कोशिश की गई थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने भारतीय नागरिक अभिजीत किंगरा को देश से निकालने का आदेश दिया है। (टाइम्स नाउनवभारत पर ये भी पढ़ें-एपी ढिल्लों की वजह से नहीं हुआ Tara Sutaria और Veer Pahariya का ब्रेकअप !! असली वजह आई सामने)

AP Dhillon House Firing Case

एपी ढिल्लों फायरिंग मामले में आया अपडेट (pic credit-instagram)

एपी ढिल्लों फायरिंग मामले में आया अपडेट

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) ने भारतीय नागरिक अभिजीत किंगरा को देश से निर्वासित करने का आदेश दिया है। बोर्ड ने अपने फैसले में कहा कि अभिजीत किंगरा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है, जो हत्या, जबरन वसूली, फायरिंग, आगजनी और धमकी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल माना जाता है। कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ऑर्गेनाइज्ड अपराध पर कार्रवाई के तहत देशभर में 400 से ज्यादा जांच शुरू की गई हैं और अब तक 55 संदिग्धों को कनाडा से बाहर भेजा जा चुका है। सुनवाई के दौरान अभिजीत किंगरा ने दावा किया कि उसे 2 सितंबर 2024 को एपी ढिल्लों के घर पर हमला करने के लिए 4,000 कनाडाई डॉलर देने का वादा किया गया था। उसने कहा कि उसे यह नहीं पता था कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है और उसने परिवार की आर्थिक मदद के लिए ये काम किया था।

End of Feed