3 साल बाद भारत लौटीं Priyanka Chopra, मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस को कहा 'हाय...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:38 AM IST

Priyanka Chopra at Mumbai airport: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा लगभग 3 सालों के बाद मुंबई लौटी हैं। देसी गर्ल ने मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद फैंस को हाथ उठाकर हाय बोला और हंसकर सभी का अभिवादन किया। खबरें हैं कि देसी गर्ल जल्द ही एक बॉलीवुड मूवी साइन कर सकती हैं, जिसके लिए वो संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज संग मुलाकात करेंगी।

Priyanka Chopra at Mumbai airport: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पूरे 3 सालों के बाद भारत लौटी हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले 3 सालों से अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में ही थीं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं, तो उन्होंने मुस्कुराहट के साथ वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया। प्रियंका नीले रंग के कैजुअल कपड़ों में मुंबई पहुंचीं, जहां से सामने आईं उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। देसी गर्ल हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही थीं, जिन्हें देख फैंस का दिल खुश हो गया।

Priyanka

लोगों ने किया देसी गर्ल का स्वागत

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही हैं। इन पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनका भारत में स्वागत कर रहे हैं। एक फैन ने देसी गर्ल की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'इतने दिनों के बाद आपका दीदार हुआ है। प्रियंका चोपड़ा आपका भारत में स्वागत है।' तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा है, 'प्रियंका चोपड़ा तो लगातार जवान होती जा रही हैं। मैं 3 सालों के बाद प्रियंका को देख रहा हूं और वो आज भी उतनी ही प्यारी लग रही हैं।'

End of Feed