RRR Wins Oscars 2023: एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR ने ऑस्कर 2023 अवॉर्ड में इतिहास रच दिया है। रामचरण और JR NTR की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (Naatu Naatu Wins Oscars 2023) को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब मिला है। ऑस्कर 2023 में आरआरआर ने भारत के नाम का परचम दुनिया भर में लहरा दिया है। ऑस्कर 2023 में नाटू-नाटू गाने को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नाटू-नाटू गाने के कंपोजर एमएम कीरावानी (M. M. Keeravani) ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अवॉर्ड लेने के लिए जब कीरावानी स्टेज पर पहुंचे तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू की इस बड़ी उपलब्धि के बाद दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। फिल्म RRR में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।
Naatu Naatu Wins Oscars 2023
नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर 2023
95वें अकादमी पुरस्कार में पिछले वर्ष की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस बीच साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म RRR के नाम एक बड़ी उपलब्धि हांसिल हो गई हैं। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजनल अवॉर्ड सॉन्ग का अवॉर्ड जीत लिया है। 'नाटू-नाटू' ने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पछाल कर ये अवॉर्ड हांसिल किया है। एम एम कीरावनी के इस गाने ने दुनियाभर में भारत के नाम का परचम लहरा दिया है। एम एम कीरावनी की इस सफलता के बाद दुनियाभर से उन्हें बधाई मिल रही हैं।
#RRRMovie composer M. M. Keeravani accepts the original song #Oscar for “Naatu Naatu” and graces the audience with… t.co/zGLF3b53LG
— ANI (@ANI) Mar 13, 2023
The dream is a reality now. Congrats to the #RRR team for bringing it home with #NaatuNaatu ♥️🎶 t.co/Sk9TAQ2Fh5
— ANI (@ANI) Mar 13, 2023
#oscar ready !! t.co/BA9AAc6wND
— ANI (@ANI) Mar 13, 2023
बता दें कि RRR के इस गाने नाटू नाटू को राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है वहीं इसको प्रेम रक्षित ने कोरियोग्राफ किया है। गाने की सफलता के बाद अब सेलेब्स रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।
