vicky kaushal sanya malhotra fatima sana shaikh starrer ​sam bahadur movie review imdb rating by shashank mani pandey box office collection full cast and crew

vicky kaushal,sanya malhotra,fatima sana shaikh

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.5

Sam Bahadur Movie Review: सैम बहादुर बन विक्की ने दिखाए अभिनय के कौशल, मेघना की रिसर्च और डायरेक्शन से मानेकशॉ की कहानी हुई गुलजार

Shashank PandeyUpdated Nov 30 2023, 16:08 IST

Sam Bahadur Review: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने भी काम किया है। फिल्म देखने से पहले पढ़िए बिना स्पॉइलर वाला रिव्यू...

कुछ लोगों की कहानियां उनके जाने के सालों साल सुनाई जाती हैं। इनकी कहानी को हर शताब्दी के बच्चे सुनते हैं। इन कहानियों को की अच्छी बात यह होती है कि इन्हें बिना किसी लाग लपेट के सुनाई जाती हैं। क्योंकि यह कहानियां बिल्कुल असल जिंदगी के हीरोज की होती हैं। इनमें से एक कहानी हमने 3 अप्रैल 1914 में पैदा हुए एक पारसी लड़के भी सुनी जो इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनके देशभक्ति के किस्से और उनके एटिट्यूड के भी किस्से। वह काफी लोगों के लिए बेस्ट और असली हीरो भी हैं। यह वहीं है जिन्हें उनके जवान ने ही बहादुर का टाइटल दिया था।