the odyssey movie review: christopher nolan delivers a grand epic, but it isn't for everyone

फिल्म द ओडिसी का रिव्यू

The Odyssey

Matt Damon,Anne Hathaway,Tom Holland,Zendaya

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

4.0

The Odyssey Full Movie Review: लोगों के दिमाग को उलझा गए क्रिस्टोफर नोलन

AbhayUpdated Jul 17 2026, 17:17 IST

The Odyssey Full Movie Review: डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने रिलीज होते ही दुनियाभर में धमाल मचा दिया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की तैयारी कर रहे हैं तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है।

The Odyssey Full Movie Review: डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्मों का इंतजार दुनियाभर के दर्शक करते हैं। इस बार वो होमर की फेमस स्टोरी द ओडिसी (The Odyssey) को बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। फिल्म में मैट डेमन (Matt Damon), टॉम हॉलैंड (Tom Holland), ऐन हैथवे (Anne Hathaway), रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson), जेंडाया (Zendaya), चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron) जैसे बड़े सितारे हैं। करीब तीन घंटे की ये फिल्म सिर्फ एक एडवेंचर नहीं, बल्कि वॉर, फैमिली, लव, उम्मीद और इंसान की जिद की कहानी है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की तैयारी कर रहे हैं तो इस रिव्यू को आपको जरूर पढ़ लेना चाहिए। इस रिव्यू में हम आपको फिल्म की अच्छाई के साथ-साथ कमी भी बताने वाले हैं।