pathaan review (credit pic: instagram)
Shahrukh Khan,Deepika Padukone,John Abraham,dimple Kapadiya,Ashutosh Rana
Action
Jan 25, 20232 hr 30 mins
Pathan Movie Review, Rating in hindi: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म?
Pathan Movie Review: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने कहा था कि मौसम बिगड़ने वाला है और हुआ भी ऐसा ही। फिल्म को अपने फर्स्ट डे पर बंपर ओपनिंग मिली है। 4 साल बाद शाहरुख खान के लिए पठान से बेहतर कोई कमबैक फिल्म नहीं हो सकती हैं। एक्शन अवतार में शाहरुख खान धमाकेदार स्टंट करते हुए नजर आए।
पठान की कहानी
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद पड़ोसी मुल्क में खलबली मच गई है। पाकिस्तान भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए एक हाईटेक प्राइवेट आतंकवादी गिरोह आउटफिट एक्स का सहारा लेता है। इस गिरोह का लीडर जिम होता है, जो भारत में एक खतरनाक वायरस से तबाही मचाना चाहता है। इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी जिम (जॉन अब्राहम) को पकड़ने के लिए पठान (शाहरुख खान) को भेजती हैं। इस मिशन के दौरान पठान की मुलाकात रूबीना मोहसीन (दीपिका पादुकोण) से होती है। जिम की क्या कहानी और पठान कैसे अपने देश को बचाता है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस
पठान यानी शाहरुख खान भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं जिसका मकसद जॉन अब्राहम को पकड़कर भारत लाना है। फिल्म में शाहरुख खान के वन लाइनर काबिले तारीफ है। फिल्म में वो धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रूबानी मोहसिन का किरदार निभाया है। शो में वो ग्रे कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने रोल बखूबी निभाया है। विलेन के रोल में जॉन अब्राहम ने कमाल कर दिया है। वो हर तरह से शाहरुख खान को टक्कर दे रहे हैं। फिल्म में वेटरन एक्टर्स डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा ने शानदार काम किया है।
पठान में कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस के साथ- साथ बैकग्राउंड म्यूजिक भी धमाकेदार है। फिल्म के दोनों गाने बेशर्म रंग और झूमे जो पठान लोगों को काफी पंसद आया है। फिल्म के डायरेक्टर सिदार्थ आनंद ने अपने दर्शकों को बिल्कुल निराश नहीं किया है। फिल्म में पॉवरफुल एक्शन के साथ रोमांस और देशभक्ति का भरपूर तड़का है। ये एक पैसा वसूल फिल्म है।
Akshay Kumar,Saif Ali Khan,Boman Irani,Shriya Pilgaonkar,Sharib Hashmi,Rajpal Yadav,Saiyami Kher,Rajesh Sharma
Thriller
2 hr 14 mins
divyendu sharma,Pankaj Tripathi,Ali Fazal,Jitendra Kumar,Ravi Kishan
3D Action
3 hr 17 mins
Yash,Nayanthara,Kiara Advani,Tara Sutaria,Huma Qureshi
3D Action
3 hr 14 mins