shah rukh khan nayanthara vijay sethupathi atlee gauri khan starrer jawan movie review in hindi by shashank mani pandey

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.5

Jawan Movie Review: एटली की सोशल ड्रामा में Shah Rukh Khan ने लगाया एक्शन का तड़का, विजय-नयनतारा का भी शानदार काम

Shashank PandeyUpdated Sep 7 2023, 12:48 IST

Jawan Movie Review & Rating in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। फिल्म को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स दर्शकों को बेचैन कर रही थीं, जिस कारण हर कोई इसे देखने के लिए बेचैन है। अगर आप भी फिल्म का टिकिट बुक कराने की सोच रहे हैं तो पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत का ये रिव्यू

Jawan Movie Review & Rating in Hindi: अभिनेता शाहरुख खान ने करियर की शुरुआत में कई एक्शन मूवीज की थीं, जो दर्शकों को आज तक याद हैं। यश चोपड़ा जैसे डायरेक्टर्स का साथ मिलने के बाद शाहरुख खान रोमांटिक हीरो बन गए लेकिन अब वो दोबारा एक्शन फिल्मों में जलवे बिखेर रहे हैं। साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस हिलाया था, जिस कारण जवान से भी लोगों को वैसी ही उम्मीदें हैं। एटली द्वारा डायरेक्टेड जवान को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, आइए आपको बताते हैं कि किंग खान की इस एक्शन मूवी में कितना दम है....