Satyaprem Ki Katha: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो गई है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल। अगर आप भी भूल भुलैया 2 की इस जोड़ी के दीवाने हैं। अगर आप भी परिवार के साथ सत्यप्रेम की कथा देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म?
Satyaprem ki Katha Review (credit pic: instagram)
Satyaprem Ki Katha Review: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। इससे पहले भी दोनों की हिट जोड़ी ने भूल भुलैया 2 में धमाल मचा दिया था। सत्यप्रेम की कथा में दोनों फिर से साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसी है कार्तिक - कियारा की सत्यप्रेम की कथा।
कहानी
सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन सत्यप्रेम अग्रवाल और कियारा आडवाणी कथा कपाड़िया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में राजपाल यादव, अनुराधा पटेल, गजराज राव, सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सत्यप्रेम (कार्तिक) के पास कोई काम नहीं है। उसकी मां और बहन से बिल्कुल नहीं बनती है। सत्यप्रेम के पिता उसका हमेशा साथ देते हैं। सत्यप्रेम को कथा को पहली बार देखते ही प्यार हो जाता है। यहीं से कथा और सत्यप्रेम की लवस्टोरी शुरू होती है। दोनों की लव स्टोरी में खूब सारा ड्रामा और उतार- चढ़ाव है।
एक्टिंग
कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है। कियारा भी कथा के रोल में अच्छी लग रही हैं। कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री कमाल लग रही हैं। फिल्म में कार्तिक के डायलॉग्स काफी नेचुरल लगते हैं। गजराज राव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है। गजराव ने हमेशा की तरह अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया। सुप्रिया पाठक ने अच्छा काम किया है।
फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस और उनके राइटर ने दिखाया है कि मीडल क्लास फैमिली में महिलाएं सिर्फ घर ही नहीं चलाती हैं। बल्कि पितृसत्तात्मक सोच को भी तोड़ती है। फिल्म में राजपाल यादव को उतना स्पेस नहीं दिया गया है। फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद रहे हैं। सिनेमैटोग्राफर अयानंका बोस ने फिल्म में पारंपरिक माहौल को खूबसूरती के साथ दिखाया है। कार्तिक और कियारा की रोमांटिक फिल्म वन टाइम वॉच है।