Saiyaara Review: इंगेजिंग, इमोशनल, एंटरटेनिंग है अहान-अनीत की 'सैयारा'

Saiyaara Review In Hindi: बारिश के मौसम में डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) सैयारा (Saiyaara) नाम की लव स्टोरी लाए हैं, जिसमें अहान पांडे-अनीत पड्डा (Ahaan Pandey-Aneet Padda) जैसे नए एक्टर्स हैं। क्या मोहित सूरी का डायरेक्शन अहान-अनीत की बॉलीवुड एंट्री को सफल बना पाएगा और क्या ये लव स्टोरी दर्शकों बांधने में कामयाब रहेगी, आइए आपको बताते हैं...

Rahul SharmaAuthored by: Rahul SharmaUpdated Jul 18 2025, 14:42 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

4.0

Romance
Release Date

Jul 18, 2025

saiyaara review in hindi: mohit suri beautiful direction presents ahaan pandey aneet padda like superstars

Saiyaara Review In Hindi: सच्चा इश्क इंसान की जिंदगी में क्या बदलाव लाता है? यूं तो कई लेकिन सबसे बड़ा बदलाव ये आता है कि इश्क में इंसान खुद को पूरा महसूस करने लगता है। अगर इश्क आपको अधूरेपन का अहसास कराता है तो वो कुछ भी हो सकता है लेकिन इश्क नहीं। थिएटर्स में रिलीज हुई डायरेक्टर मोहित सूरी की सैयारा ऐसे ही इश्क की कहानी है, जो दो अधूरे लोगों का अधूरापन दूर करती है और उन्हें अहसास कराती है कि एक-दूसरे का साथ ही इनके लिए पूरी दुनिया है।

फिल्म सैयारा दो ऐसे लोगों के आसपास घूमती है, जिनकी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं है। जहां कृष कपूर (अहान पांडे) एक स्ट्रग्लिंग म्यूजिशियन है, जिसके पिता को शराब की लत है तो वहीं वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक इंटर्न जर्नलिस्ट है, जिसके आशिक ने पैसे और करियर के लिए उसके साथ शादी तोड़ दी है। जिंदगी से परेशान ये दोनों यंगस्टर्स एक प्रोजेक्ट के लिए ऐसे साथ आते हैं कि इनकी राहें हमेशा के लिए एक हो जाती हैं। ऐसा नहीं है कि इन राहों में कांटें नहीं हैं। जैसे ही इन दोनों को एक-दूसरे से इश्क होता है, वैसे ही इन्हें पता चलता है कि वाणी को कम उम्र में ही अल्जाइमर हो गया है। जो यादें वो कृष के साथ बना रही है, जल्द ही उसके दिमाग से मिटने वाली हैं। क्या वाणी के दिमाग से यादें मिटने से कृष का प्यार भी मिट जाएगा या फिर सारी दुनिया के खिलाफ जाकर कृष अपने प्यार को अपना बना लेगा, ये आपको थिएटर जाकर जानना होगा...