ranbir kapoor anil kapoor bobby deol rashmika mandanna tripti dimri starrer ​animal movie review in hindi by shashank mani pandey imdb ratings box office collection

ranbir kapoor,boby deol,anil kapoor,Rashmika Mandanna,Tripti Dimri

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.5

Animal Movie Review: रणबीर कपूर ने दिखाए एक्शन और इमोशन के बीच वैरिएशन, संदीप रेड्डी वांगा ने क्लाईमैक्स में झोंकी जान

Shashank PandeyUpdated Dec 14 2023, 19:18 IST

Animal Movie Review: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज हो गई है। यह एक एडल्ट और 3 घंटे 20 मिनट लंबी फिल्म है। इसमें मारधाड़, इमोशन और बहुत कुछ है। फिल्म देखने जाने से पहले, पढ़ें बिना स्पॉइलर वाला रिव्यू

पिता और बेटे का रिश्ता एक बड़ा ही अहम रिश्ता है, लेकिन बेटा जितना अपनी मां से खुलकर बात करता है उतना पिता से नहीं करता है। पिता को हमेशा बहुत सख्त और कड़क मिजाज का देखा गया है। फिल्मों और साहित्य में भी पिता के बारे में बहुत कुछ लिखा और पढ़ा नहीं गया है। पिता के लिए बेटे की मोहब्बत हमेशा बहुत होती है। 90 के दशक में पैदा हुए लड़के आज भी पिता के सामने बोलने में हिचकिचाते हैं। पिता को गले नहीं लगा पाते। यह कहानी भी ऐसे ही पिता और बेटे की है। हर लड़की ही नहीं, लड़के के हीरो भी पापा ही होते हैं......। डिसक्लेमर यह है कि यह शुद्ध रूप से 18 साल के ऊपर के लोगों के लिए फिल्म है।