pyaar hai toh hai movie review: karan hariharan starrer love-story will impress you
Pyaar Hai Toh Hai

Mukul Sharma,karan hariharan,Paanie kashyap,rohit choudhury

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

2.0

Pyaar Hai Toh Hai Movie Review: करण हरिहरन स्टारर इस लव-स्टोरी को देख तरोताजा हो जाएंगे आप, पढ़ें ये रिव्यू

Lalit KumarUpdated Oct 23 2023, 16:19 IST

Pyaar Hai Toh Hai Movie Review: मशहूर सिंगर हरिहरन के बेटे करण हरिहरन और पानी कश्यप की डेब्यू डेब्यू फिल्म 'प्यार है तो है' (Pyaar Hai Toh Hai) एक शानदार लव स्टोरी है। आप भी इसे देखने का मन बना रहे हैं तो पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लें...

Pyaar Hai Toh Hai Movie Review: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों में हर साल नए-नए चेहरे देखने को मिलते हैं। इनमें से कई अपनी जगह बनाने में कामयाब रहते हैं, तो कईयों को लंबे समय तक स्ट्रगल करनी पड़ती है। इस दौरान फेमस सिंगर हरिहरन के बेटे करण हरिहरन ने भी अपनी डेब्यू फिल्म 'प्यार है तो है' (Pyaar Hai Toh Hai) के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। इस फिल्म में उनके साथ पानी कश्यप को भी लॉन्च किया गया है। अगर आप भी करण हरिहरन (Karan Hariharan) और पानी कश्यप (Pannie Kashyap) स्टारर को देखने का मन बना रहे हैं तो इस रिव्यू को पढ़ लें। ये लव स्टोरी आपको तरोताजा कर देगी।