​nishanchi review: vedika pinto, monika panwar, aaishvary thackeray performances gets wasted in anurag kashyap's slow movie

Aishwarya thackeray,vedika pinto,monika panwar,Kumud Mishra

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

2.5

3D Action

Sep 19, 20252 hr 50 mins

Nishanchi Review: गैंग्स ऑफ वासेपुर का "थका हुआ कनपुरिया वर्जन"

Rahul SharmaUpdated Sep 19 2025, 11:17 IST

​Nishanchi Review: डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने फिल्म निशांची (​Nishanchi) को प्रमोट करते हुए कहा था कि उनके पास ये स्क्रिप्ट पिछले 8 सालों से थी। अच्छा होता कि वो इसे बंद बक्से में ही रखते ताकि दर्शकों को बोर न होना पड़ता। फिल्म निशांची स्लो और प्रिडिक्टेबल मूवी है, जिसमें डायरेक्टर अनुराग कश्यप को छोड़कर सभी ने अच्छा काम किया है।

Nishanchi Review: डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने फिल्म निशांची (Nishanchi) को प्रमोट करते समय ये बार-बार कहा था कि ये स्क्रिप्ट उनके पास लगभग 8 सालों से थी। निशांची को वो अपने अंदाज में बनाना चाहते थे और बाजारवाद की वजह कोई भी क्रिएटिव समझौता नहीं करना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने इसे तब तक नहीं बनाया जब तक उन्हें सब चीजें अपने मुताबिक नहीं मिल गईं। अनुराग कश्यप जैसा बड़ा डायरेक्टर अगर इतनी बड़ी बात बोल दे तो एक्साइटेड होना तो लाजमी है लेकिन क्या फिल्म निशांची हम सबकी इस एक्साइटमेंट के साथ जस्टिस करती है? आइए आपको बताते हैं...