Mission chapter 1 Review: बाप-बेटी की कहानी पर आधारित है फिल्म, अरुण विजय का एक्शन करेगा इंप्रेस

Mission chapter 1 Review: अरुण विजय की एक्शन मूवी मिशन चैप्टर 1 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है। मेकर्स को उम्मीद है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस करेगी। फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें रिव्यू।

प्रियंका झाAuthored by: प्रियंका झाUpdated Jan 12 2024, 11:58 IST

Mission Chapte 1

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

mission chapter 1 review arun vijay action packed film blend with emotion and excitement

Mission Chapter 1 (credit pic: instagram)

Mission chapter 1 Review: फिल्म निर्देशक ए.एल विजय (AL Vijay) की तमिल फिल्म 'मिशन चैप्टर 1' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अरुण विजय (Arun Vijay) ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म से एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने बड़े पर्दे पर 5 साल बाद वापसी की है। फिल्म को ए महादेव ने लिखा है। एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू।

Mission chapter 1 Review: स्टोरीलाइन

मिशन चैप्टर 1 की कहानी भारत से दूर से एक जेल में बंद कैदी (अरुण विजय) के इर्दगिर्द घूमती है। कैदी अपनी बीमार बेटी से मिलने के लिए सभी मुश्किलों को पार करता है। इस दौरान फिल्म का विलेन उसकी बेटी को चारा बनाकर अरुण को एक मिशन पूरा करने की धमकी देता है। अरुण कैसे इन मुश्किल का सामना करके अपनी बेटी से मिलता है। इसी पर फिल्म की कहानी आधारित है।