christopher holt ​the devil on trial review

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

2.5

The Devil On Trial Review: क्रिस्टोफर होल्ट की डाक्यूमेंट्री में डेविल और सच्चाई का पता लगती है

Shashank PandeyUpdated Oct 23 2023, 16:41 IST

दिन 16 फरवरी, 1981 नाम, अर्ने चेयेने जॉनसन उम्र 19 वर्ष. अपनी बहन वांडा, मंगेतर डेबी ग्लैटज़ेल, डेबी की चचेरी बहन मैरी और एलन बोनो (डेबी के मकान मालिक) के साथ ब्रुकफील्ड शहर के कनेक्टिकट बार में दोपहर के भोजन के लिए आए हुए हैं। जैसे-जैसे दोपहर की धूप चढ़ रही है बोनो ने नशे की हालत में मैरी के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। यह सब देख जॉनसन गुस्से में आ जाता है और हस्तक्षेप करता है बोनो के साथ हाथापाई की और अंततः उस पर पांच इंच के पॉकेटनाइफ से बार-बार वार किया। बोनो ने कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया। यहां से जॉनसन भाग जाता है।