कॉमेडी किंग साबित हुए अक्षय-राजपाल (pic credit- instagram)
Akshay Kumar,Wamiqa Gabbi,Rajpal Yadav
Akshay Kumar film Bhooth Bangla Review: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक पर ट्रेंड कर रही है। अगर आप इस हॉरर-कॉमेडी को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो रिव्यू पढ़ लेना बेहतर होगा। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
Bhooth Bangla Review: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब सभी की नजरें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) पर हैं। हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का कम्बिनेशन हमेशा से दर्शकों को पसंद आया है। 16 साल बाद दोनों की यह जोड़ी फिर से साथ आई है, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें हैं। क्या अक्षय कुमार इस फिल्म में अपने पुराने फॉर्म में लौटे हैं? क्या भूत बंगला हंसी और डर का सही मिश्रण लेकर आई है? आज रिलीज हुई इस फिल्म की पूरी रिव्यू पढ़िए और जानिए कि अक्षय कुमार ने धूम मचाई या फिर निराश किया। (ये भी पढ़ें-पहले दिन रॉकेट बनेगी अक्षय की फिल्म, होगी डबल डिजिट में कमाई)
कॉमेडी किंग साबित हुए अक्षय-राजपाल (pic credit- instagram)
ये कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) की है, जो लंदन में अपने पिता और बहन के साथ रहता है। बहन की शादी होने वाली है, तभी अर्जुन को पता चलता है कि उसके पास मंगलपुर नाम के गांव में एक पुरानी हवेली है। मंगलपुर पहुंचकर उसे गांव की डरावनी कहानी पता चलती है। यहां वधुसुर नाम का एक खतरनाक असुर रहता है, जो गांव में किसी की भी शादी होने पर दुल्हन को उठा ले जाता है। सबकी चेतावनी को इग्नोर करते हुए अर्जुन फैसला करता है कि बहन की शादी इसी हवेली में होगी। फिर जो कुछ अर्जुन के साथ होता है, वो बेहद डरावना और रोमांचक है। इसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी पड़ेगी। (ये भी पढ़ें- कंप्लीट एंटरटेनर है अक्षय कुमार की भूत बंगला, लोग बोले-'पैसा वसूल')
कॉमेडी की बात हो और अक्षय कुमार निखर कर सामने ना आए ऐसा हो नहीं सकता। सबसे खास बात अक्षय और राजपाल की जोड़ी मतलब फुल कॉमेडी। भूत बंगला में यही हुआ है। पहले हाफ में अक्षय कुमार ने ये साबित कर दिया है कि उन्हें कॉमेडी का किंग क्यों कहते हैं। भूल भुलैया 2 और स्त्री 2 देखने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा था कि भूत बंगला भी इसी टाइप की होगी लेकिन प्रियदर्शन ने खेल किया है कि पहले आप हसेंगे फिर डरेंगे और फिर हंसेंगे। बात करें राजपाल यादव की तो उन्होंने अक्षय कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है। कहीं कहीं पर तो राजपाल यादव, अक्षय पर भी भारी पड़े है। दिवंगत एक्टर असरानी ने भी अपना जलवा बिखेरा है। परेश रावल ने भी बढ़िया काम किया है। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ एक बहुत गहरा राज जुड़ा है। कुल मिलाकार सभी ने भूत बंगला में कॉन्ट्रिब्यूट किया है।
अगर आप अक्षय कुमार के फैन हैं या फिर शुद्ध कॉमेडी पसंद करते हैं, तो भूत बंगला आपके लिए देखने लायक फिल्म है। पहला हाफ मस्त हंसी से भरपूर है। अक्षय, राजपाल और परेश रावल की जोड़ी और उनकी बातचीत सुनकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी धीमी पड़ जाती है, लेकिन असली मजा तो दूसरे हाफ में है। आखिरी एक घंटा रोमांच, एक्शन और ट्विस्ट से भरपूर है। कुल मिलाकर फिल्म आपको बोर नहीं होने देगी।
वीकेंड को मजेदार बनाना है तो अक्षय कुमार की भूत बंगला जरूर देखें। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का तड़का है, साथ ही कहानी में कुछ नयापन भी है जो आपको पसंद आएगा। कुल मिलाकर हम इस फिल्म को 3.5/5 की रेटिंग देते हैं।
divyendu sharma,Pankaj Tripathi,Ali Fazal,Jitendra Kumar,Ravi Kishan
3D Action
3 hr 17 mins
Yash,Nayanthara,Kiara Advani,Tara Sutaria,Huma Qureshi
3D Action
3 hr 14 mins
Emraan Hashmi,Disha Patani,Shabana Azmi,Suvinder Vicky,Puran Gabbi,Vijayant Kohli