Bhooth Bangla Box office Prediction: धुरंधर 2 के बाद सभी की नजरें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) पर टिकी हुई है। लोगों ये उम्मीद कर रहे है कि अक्षय कुमार अपने पुराने फॉर्म में वापस लौटे। आज अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। एक्स पर अक्षय कुमार की ये फिल्म ट्रेंड करने लगी है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि ये मूवी पहले दिन मोटी कमाई करने वाली है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-कंप्लीट एंटरटेनर है अक्षय कुमार की भूत बंगला, लोग बोले-'पैसा वसूल')

पहले दिन रॉकेट बनेगी अक्षय की फिल्म (pic credit- instagram)
पहले दिन कितना कमाएगी भूत बंगला
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इस साल की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है। यह फिल्म अक्षय कुमार की इस साल की पहली रिलीज है और 5 साल बाद वे हॉरर-कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। फिल्मीबीट से बातचीत में बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने बताया है कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला पहले दिन 11-14 करोड़ के बीच कमाई करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन प्रीव्यू शोज से फिल्म ने एस्टीमेटेड 2.75 करोड़ रुपए से लेकर 3 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया है। बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और अबतक बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। कुछ दिनों तक अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को धुरंधर 2 का सामना करना पड़ सकता है। (ये भी पढ़ें-सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद Bhooth Bangla के मेकर्स ने किए बदलाव, 10 मिनट कम हुई फिल्म की लंबाई)
भूत बंगला को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स
मालूम हो कि अक्षय कुमार के अलावा फिल्म भूत बंगला में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, असरानी समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया है। बता दें कि फिल्म भूत बंगला देखने के बाद लोग ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। मूवी को सिर्फ पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे है। आपको ये मूवी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
