auron mein kaha dum tha review ajay devgn and tabu love story is slow and boring

Auron Mein Kaha Dum Tha (credit Pic: Instagram)

Ajay Devgn,Tabu,Jimmy Shergill,Shantanu Maheshwari

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

2.5

Auron Mein Kaha Dum Tha Review: बेदम निकली अजय-तबू की 'औरों में कहां दम था', स्क्रीन पर नहीं चला जादू

Priyanka JhaUpdated Aug 2 2024, 17:22 IST

Auron Mein Kaha Dum Tha Review: अजय देवगन और तबू की रोमांटिक फिल्म औरों में कहां दम था रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। अगर आप भी इस फिल्म क परिवार के साथ देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म।

Auron Mein Kaha Dum Tha Review: अजय देवगन (Ajay Devgn), तबू (Tabu) की रोमांटिक फिल्म 'औरों में कहां दम था' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अजय और तबू के यंग ऐज का रोल शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर ने किया है। औरों में कहां दम था कृष्णा और वसुधा की प्रेम कहानी है। फिल्म की कहानी में साल 2001 के प्रेम जोड़ी को दिखाया जाता है जो साथ में जीने-मरने की कसम खाते हैं। लेकिन एक भयावह रात को हुई घटना की वजह से कृष्णा और वसुधा हमेशा के लिए अलग हो जाते हैं। दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है।