Kantara 2: Rishabh Shetty ने मिलाया उर्वशी रौतेला संग हाथ? जानें सच्चाई

Urvashi is not a part of Kantara 2: उर्वशी रौतेला ने बीते दिन इंटरनेट पर कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखकर लोग यह सोच रहे हैं कि वो कांतारा 2 में हैं। हालांकि सच्चाई इससे कोसों दूर है। कांतारा 2 को प्रोड्यूस कर रहे बैनर ने मीडिया से बात करते हुए इस तस्वीर की सच्चाई बताई है।

KEY HIGHLIGHTS
अदाकारा उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर ऋषभ शेट्टी के साथ शेयर की फोटो
लोगों को लगा कि उर्वशी रौतेला के हाथ कांतारा 2 लग गई है
कांतारा 2 के निर्माताओं ने बताई उर्वशी रौतेला ऋषभ शेट्टी की तस्वीर की सच्चाई

Urvashi is not a part of Kantara 2: साउथ सिनेमा की स्लीपर हिट कांतारा ने न केवल देश बल्कि विदेशों में भी अच्छा कारोबार किया। ऋषभ शेट्टी की कांतारा दर्शकों को इतनी पसंद आई कि यह कन्नड़ भाषा में केजीएफ 2 से भी ज्यादा सफल साबित हुई। फिल्म कांतारा को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि बड़े-बड़े अभिनेताओं की नींद उड़ गई और उनकी मेगा बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दीं। कांतारा के सुपरहिट होने के बाद अब ऋषभ शेट्टी कांतारा 2 पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कांतारा 2 के लिए रिसर्च वर्क लगभग पूरा कर लिया है और जल्द ही वो इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। बताया जा रहा है कि रिसर्च वर्क के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी इसके लिए स्टारकास्ट भी फाइनल कर रहे हैं।

Kantara 2: Rishabh Shetty ने मिलाया उर्वशी रौतेला संग हाथ? जानें सच्चाई

Kantara 2: Rishabh Shetty ने मिलाया उर्वशी रौतेला संग हाथ? जानें सच्चाई

बीते दिन बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला ने इंटरनेट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो ऋषभ शेट्टी के साथ दिखाई दे रही थीं। इस तस्वीर को देख लोगों को लगा कि उर्वशी रौतेला ने कांतारा 2 के लिए ऋषभ शेट्टी संग हाथ मिलाया है। उर्वशी रौतेला ने पोस्ट के साथ ऐसा कमेंट भी लिखा था कि सबको लगा कि कांतारा 2 के लिए उर्वशी रौतेला फाइनल हो गई हैं। हालांकि यह सच्चाई नहीं है। उर्वशी-ऋषभ शेट्टी की तस्वीर देखकर लोगों को जो कुछ भी लग रहा है, सच्चाई उससे कहीं ज्यादा दूर है।

End of Feed