बॉलीवुड

शादी करते ही जोरू के गुलाम बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा ने जमाने के सामने जुड़वाए हाथ

Sid-Kiara Pics from Mumbai: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कुछ देर पहले ही मुंबई पहुंचे, जहां दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं क्योंकि इनमें दोनों क्यूट पोज देते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को इनका क्यूट अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Image

शादी करते ही जोरू के गुलाम बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा ने जमाने के सामने जुड़वाए हाथ

KEY HIGHLIGHTS
सिड-कियारा दिल्ली से पहुंचे मुंबई

12 तारीख को मुंबई में होगा सिड कियारा का रिसेप्शन

सिद्धार्थ ने कियारा के सामने जोड़े हाथ, वायरल हुए क्यूट पोज

Sid-Kiara Pics from Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ कुछ देर पहले ही मुंबई पहुंचे हैं। सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर में शादी रचाने के बाद दिल्ली पहुंचे थे, जहां कियारा ने सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) के परिवार के साथ कुछ यादगार पल बिताए। कियारा आडवाणी ससुरालवालों के साथ वक्त बिताने के बाद अब मायके पहुंच चुकी हैं, जहां से सामने आई उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) मायके पहुंचते ही तेवर दिखाने लगी हैं, जिनके सामने सिद्धार्थ मल्होत्रा को झुकना पड़ा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी ने जुड़वाए हाथ

मुंबई पहुंचने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मीडिया के सामने आए और दोनों ने जमकर पोज दिए। पोज देते-देते सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के सामने हाथ जोड़ने लगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाथ जोड़े देख लोग उनकी खिचाई करने लगे हैं। लोग उन्हें जोरू का गुलाम बुला रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'क्या गुरू अभी तो शादी हुए एक महीना भी नहीं हुआ है, अभी से आप जोरू के गुलाम बन गए हो।' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'स्टार हो या फिर आम आदमी... हर कोई जोरू का गुलाम ही है।'

शादी करते ही जोरू के गुलाम बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा ने जमाने के सामने जुड़वाए हाथ

शादी करते ही जोरू के गुलाम बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा ने जमाने के सामने जुड़वाए हाथ

12 तारीख को मुंबई में होगा सिड-कियारा का रिसेप्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी के दिन शादी रचाई थी। इसके बाद ये दोनों दिल्ली पहुंचे जहां 9 फरवरी के दिन इनका रिसेप्शन था। इस रिसेप्शन में सिद्धार्थ के रिश्तेदार पहुंचे, जिन्होंने इस कपल पर खूब प्यार बरसाया। सिड-कियारा का दूसरा रिसेप्शन 12 फरवरी के दिन मुंबई में होगा, जिसमें बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ कियारा के रिश्तेदार पहुंचेंगे। सिड-कियारा के करीबी दोस्त इस रिसेप्शन में हिस्सा लेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article