Jr. NTR के भाई Nandamuri Taraka Ratna का निधन, 39 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 19, 2023, 01:26 PM IST

Nandamuri Taraka Ratna dies at the Age of 39: तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के भाई को बैंगलोर के नारायण हृदयालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। नंदामुरी तारक रत्न तेलुगु देशम पार्टी के नेता और तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव के पोते थे।

nandamuri taraka ratna passes away : टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारका रत्न का निधन हो गया है। नंदामुरी के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में चली गई है। अभिनेता और राजनेता नंदामुरी तारक रत्न का शनिवार को 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसके पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट आई थी कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। पिछले 23 दिनों से वे बेंगलुरु के अस्पताल में बेड पर थे। तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के भाई को बैंगलोर के नारायण हृदयालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। नंदामुरी तारक रत्न तेलुगु देशम पार्टी के नेता और तेलुगु अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव के पोते थे। वह अपने पीछे पत्नी और बेटियों को छोड़ गए हैं। उन्होंने 2003 में ओकाटो नंबर कुर्राडु के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई निभाई थीं।

Nandamuri Taraka Ratna and Jr. NTR

नंदमूरि तारका रत्न को जनवरी में एक रैली के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और तब से उनका इलाज चल रहा था। दरअसल 27 जनवरी को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद वह बेहोश हो गए थे। वह आंध्र प्रदेश के चित्तूर में रोड शो कर रहे थे। यह पॉलिटिकल फुट मार्च कार्यक्रम था, जिसे नारा लोकेश ने लांच किया था। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद नंदमूरि तारका रत्न को कुप्पम के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस अस्पताल में उनका इलाज लगातार चल रहा था।

End of Feed